विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर शाखा माकपा के वयोवृद्ध पार्टी सदस्य कॉमरेड बिहारी सदा (101 वर्ष) का हुआ निधन
आलमपुर शाखा के वयोवृद्ध 101 वर्षीय पार्टी सदस्य कॉमरेड बिहारी सदा का निधन गुरुवार को हो गया। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक कॉमरेड अजय कुमार, लोकल कमेटी सचिव कॉमरेड श्याम किशोर कमल, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड सिया प्रसाद यादव, लोकल कमेटी सदस्य कॉमरेड दिलीप पंजियार ने ही उनके आवास आलमपुर डीह पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।