विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार चोर को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ चार चोर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस गिरफ्त में आया चोर खानपुर थाना क्षेत्र के धाईध विशनपुर निवासी प्रिंस कुमार, रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली वार्ड 5 निवासी दीपक कुमार, शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के ठिकाड़ी निवासी प्रितोष कुमार और दरभंगा जिला बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी वार्ड 8 निवासी अनुज कुमार है।