विभूतिपुर: विभूतिपुर अंचल व प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले ने आठ सूत्री मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत अंचल और प्रखंड कार्यालय पर आठ सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन अंचलाधिकारी के घेराव में तब्दील हो गया। 1200 के करीब आय प्रमाण पत्र का आवेदन बनाने के लिए सी ओ कार्यालय में रिसीव कराया गया। अंचलाधिकारी से मांग की गई की सभी गरीबों को 72000 से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत की जाए।