चौरीचौरा: डीजे दुकान में चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में मोतीराम अड्डा रोड पर डीजे की दुकान में हुई घटना का एम्स पुलिस ने खुलासा कर दिया है।घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार की रात कुसम्ही बाजार के आशीष डीजे नाम की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।