बिछिया: अंजनिया के सीनियर बालक आदिवासी छात्रावास के बाहर गंदगी का अंबार; बरसात में बढ़ी परेशानी, सफाई की मांग तेज!
बिछिया विकासखंड के अंजनिया स्थित सीनियर बालक आदिवासी छात्रावास के बाहर इन दिनों झाड़ियां और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बरसात का मौसम शुरू होने के बाद स्थिति और भी चिंताजनक हो गई हैl 1 जुलाई, बुधवार सुबह 10:30 बजे तक भी मौके पर सफाई कार्य शुरू नहीं कराया गया l स्थानीय ग्रामीणो ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षा को लेकर सफाई की मांग की है l