सैदपुर: ‘तने रील में गुंडे देखे से, रीयल में गुंडे हम से’ गाने पर अर्धनग्न होकर रेल इंजन में रील बनाना पड़ा भारी, RPF ने दबोचा
सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल इंजन में अर्धनग्न होकर घुसना और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। रेल सुरक्षा और नियम-कानून को धता बताते हुए ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने वाले आरोपित युवक को औड़िहार आरपीएफ ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।