अररिया: कुर्साकांटा में 481 किलो गांजा बरामद, खलासी गिरफ्तार; पिकअप चालक फरार
कुर्साकांटा/अररिया। कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुरुवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 481 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा लदे पिकअप वाहन के खलासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लेटी-भौलानी बॉर्डर की ओर से गांजा लेकर तस्कर सिकटी और कुआरी होते हुए कुर्साकांटा के रास्ते पूर्णिया जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कुर्साकांटा धर्मकांटा के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से कुल 481 किलो गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार खलासी सचिन कुमार सिकटी थाना क्षेत्र के उफरैल चौक निवासी शिवचरण पोद्दार का पुत्र बताया गया है। वहीं, पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले में नौ आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार खलासी से पूछताछ की जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
#ArariaNews #Kursakanta #BiharNews #481KgGanja #PoliceAction #BreakingNews #अररिया #कुर्साकांटा #बिहारसमाचार
#Kursakanta #ArariaNews #BiharNews #GanjaSeized #481KgGanja #PoliceAction #KursakantaPolice #DrugSmuggling #ArariaPolice #BiharPolice #BreakingNews #LatestNews #पूर्णिया #अररिया #कुर्साकांटा #बिहार_समाचार
Araria, Araria | Oct 15, 2026