सिमडेगा: महावीर जयंती पर सिमडेगा में निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को 12:30 बजे सिमडेगा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा का संदेश दिया। जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। जैन सभा अध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि ‘जियो और जीने दो’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।