मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दो तमंचे और ₹8500 बरामद
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बंगरा-पलरा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान आरोपी शरीफ शाह के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी सलीम शाह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 8,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद