Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

भिंड नगर: ज़वासा गांव में चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, केस दर्ज

Bhind Nagar, Bhind | Aug 31, 2023

MORE NEWS

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन

कृषि यंत्रीकरण और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

हितग्राहियों से संपर्क के लिए बैंक आरक्षित रखेंगे सप्ताह में दो घंटे

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में कृषि यंत्रीकरण और मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी एमएसएमई सेक्टर की सहायक इकाइयों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से बेहतर फाइनेंसिंग के लिए उद्यमियों, बैंकों और संबंधित विभागों की कार्यशाला का आयोजन किया जाए, जिसमें स्थापना अथवा उन्नयन के लिए ऋण की आवश्यकता वाले उद्योगों की पहचान की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक की समस्त शाखाओं में प्रत्येक शुक्रवार को दो घंटे का समय शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में विभागों और हितग्राहियों से संपर्क करने के लिए आरक्षित रखा जाए, जिससे हितग्राही की समस्याओं का समय से निदान किया जा सके। कलेक्टर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण स्वीकृति और वितरण की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं पर सभी बैंकों को अपने लक्ष्य के अनुरूप काम करना पड़ेगा और प्राथमिकता क्षेत्र के प्रकरण लौटाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक द्वारा कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए, प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्रता से ऋण वितरण किया जाए और दस्तावेजों में कमी पाई जाने पर सम्बंधित विभाग को सूचित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरण में संबंधित विभाग भी बैंक में अनुसरण करें।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत बैंकिंग संस्थाओं को वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त लक्ष्य, संबंधित विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित प्रकरण और उनकी स्वीकृति तथा हितग्राहियों को ऋण वितरण की समीक्षा की तथा ऋण की स्वीकृति और वितरण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधान मंत्री आवास योजना 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृती की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न बैंकों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत, एलडीएम,  उद्योग, पशुपालन, उद्यानिकी, अंत्यावसायी, एनआरएलएम, इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कृषि यंत्रीकरण और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला हितग्राहियों से संपर्क के लिए बैंक आरक्षित रखेंगे सप्ताह में दो घंटे कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में कृषि यंत्रीकरण और मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी एमएसएमई सेक्टर की सहायक इकाइयों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से बेहतर फाइनेंसिंग के लिए उद्यमियों, बैंकों और संबंधित विभागों की कार्यशाला का आयोजन किया जाए, जिसमें स्थापना अथवा उन्नयन के लिए ऋण की आवश्यकता वाले उद्योगों की पहचान की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक की समस्त शाखाओं में प्रत्येक शुक्रवार को दो घंटे का समय शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में विभागों और हितग्राहियों से संपर्क करने के लिए आरक्षित रखा जाए, जिससे हितग्राही की समस्याओं का समय से निदान किया जा सके। कलेक्टर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण स्वीकृति और वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं पर सभी बैंकों को अपने लक्ष्य के अनुरूप काम करना पड़ेगा और प्राथमिकता क्षेत्र के प्रकरण लौटाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक द्वारा कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए, प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्रता से ऋण वितरण किया जाए और दस्तावेजों में कमी पाई जाने पर सम्बंधित विभाग को सूचित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरण में संबंधित विभाग भी बैंक में अनुसरण करें। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत बैंकिंग संस्थाओं को वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त लक्ष्य, संबंधित विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित प्रकरण और उनकी स्वीकृति तथा हितग्राहियों को ऋण वितरण की समीक्षा की तथा ऋण की स्वीकृति और वितरण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधान मंत्री आवास योजना 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृती की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न बैंकों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, एलडीएम, उद्योग, पशुपालन, उद्यानिकी, अंत्यावसायी, एनआरएलएम, इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

मेहगांव की एकता और समग्र विकास के लिए मिलकर काम करें - मंत्री श्री शुक्ला

मंत्री की उपस्थिति में मेहगांव में मनोनीत पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण

नवीन फायर ब्रिगेड का किया उद्घाटन

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में नगर परिषद मेहगांव में शासन द्वारा नामित चार वरिष्ठ पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री नाथूराम पटसारिया, श्रीमती राजकुमारी जाटव, श्री सुनील जैन और श्री रामसेवक कुशवाह को नगर विकास एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई। 

मंत्री श्री शुक्ला ने पारदर्शिता, लोकहित और तेज़ कार्यकुशलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ जनता की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे मेहगांव की एकता और समग्र विकास के लिए मिलकर काम करें। मंत्री श्री शुक्ला ने मनोनीत पार्षदों से कहा कि वे नियमित रूप से जनता से मिलें और वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय हितधारकों से राय-मशवरा लें। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने-अपने वार्ड तक सीमित न रहें, बल्कि मेहगांव की सामूहिक जिम्मेदारी समझकर पूरे नगर के विकास का चिंतन करें।

मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद की बनने वाली नई बिल्डिंग में लगभग 170 दुकानों का निर्माण होगा, जिससे परिषद की आय में वृद्धि होगी और यह स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने मेहगांव में नवीन फायर ब्रिगेड का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि नवीन फायर ब्रिगेड के संचालन से आपातकालीन सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और तेज़ी से बचाव कार्य संभव होगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल जनसुरक्षा को मजबूत करने और स्थानीय बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की सरकार की निरंतर प्राथमिकता का प्रमाण है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय स्वावलंबन के लिए अनुकूल है और सभी मिलकर नगर की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएँ। मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण और नवीन फायर ब्रिगेड का उद्घाटन मेहगांव के लिए नए युग की शुरुआत है—जहाँ जनसुविधा, सुरक्षा और आर्थिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

मेहगांव की एकता और समग्र विकास के लिए मिलकर काम करें - मंत्री श्री शुक्ला मंत्री की उपस्थिति में मेहगांव में मनोनीत पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण नवीन फायर ब्रिगेड का किया उद्घाटन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में नगर परिषद मेहगांव में शासन द्वारा नामित चार वरिष्ठ पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री नाथूराम पटसारिया, श्रीमती राजकुमारी जाटव, श्री सुनील जैन और श्री रामसेवक कुशवाह को नगर विकास एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई। मंत्री श्री शुक्ला ने पारदर्शिता, लोकहित और तेज़ कार्यकुशलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ जनता की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे मेहगांव की एकता और समग्र विकास के लिए मिलकर काम करें। मंत्री श्री शुक्ला ने मनोनीत पार्षदों से कहा कि वे नियमित रूप से जनता से मिलें और वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय हितधारकों से राय-मशवरा लें। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने-अपने वार्ड तक सीमित न रहें, बल्कि मेहगांव की सामूहिक जिम्मेदारी समझकर पूरे नगर के विकास का चिंतन करें। मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद की बनने वाली नई बिल्डिंग में लगभग 170 दुकानों का निर्माण होगा, जिससे परिषद की आय में वृद्धि होगी और यह स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने मेहगांव में नवीन फायर ब्रिगेड का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि नवीन फायर ब्रिगेड के संचालन से आपातकालीन सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और तेज़ी से बचाव कार्य संभव होगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल जनसुरक्षा को मजबूत करने और स्थानीय बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की सरकार की निरंतर प्राथमिकता का प्रमाण है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय स्वावलंबन के लिए अनुकूल है और सभी मिलकर नगर की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएँ। मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण और नवीन फायर ब्रिगेड का उद्घाटन मेहगांव के लिए नए युग की शुरुआत है—जहाँ जनसुविधा, सुरक्षा और आर्थिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों पर की छापामार कार्रवाई

08 प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती किरण सेंगर द्वारा खाद्य कारोबारियों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये।

छापामार कार्रवाई कर प्रो. संदीप सिंह भदौरिया की फर्म किशन डेयरी, कचनाव रोड गोरमी से दूध एवं घी का नमूना, प्रो. सुरेन्द्र सिंह राठौर फर्म- जय अम्बे डेयरी अम्बाह के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जीबी 0823 से दूध का नमूना, फर्म- शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी, सदर बाजार मिहौना एस कुकिंग मिडियम का नमूना, प्रो. अशोक सिंह भदौरिया की फर्म- अशोक डेयरी फूप से दूध का नमूना, दूध विक्रेता मनोहर सिंह भदौरिया ग्राम चोम्हो फूप के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जेडवी 0396 से दूध का नमूना, फर्म- माँ गायत्री डेयरी, फूप के दूध विक्रेता बृजराज सिंह भदौरिया के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना, 
प्रो. सुधीर शर्मा की फर्म- बृजेश किराना स्टोर फूप से गाय के दूध का एक व मावा के दो नमूने, प्रो. बृजेश सिंह से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों पर की छापामार कार्रवाई 08 प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती किरण सेंगर द्वारा खाद्य कारोबारियों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये। छापामार कार्रवाई कर प्रो. संदीप सिंह भदौरिया की फर्म किशन डेयरी, कचनाव रोड गोरमी से दूध एवं घी का नमूना, प्रो. सुरेन्द्र सिंह राठौर फर्म- जय अम्बे डेयरी अम्बाह के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जीबी 0823 से दूध का नमूना, फर्म- शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी, सदर बाजार मिहौना एस कुकिंग मिडियम का नमूना, प्रो. अशोक सिंह भदौरिया की फर्म- अशोक डेयरी फूप से दूध का नमूना, दूध विक्रेता मनोहर सिंह भदौरिया ग्राम चोम्हो फूप के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जेडवी 0396 से दूध का नमूना, फर्म- माँ गायत्री डेयरी, फूप के दूध विक्रेता बृजराज सिंह भदौरिया के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना, प्रो. सुधीर शर्मा की फर्म- बृजेश किराना स्टोर फूप से गाय के दूध का एक व मावा के दो नमूने, प्रो. बृजेश सिंह से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026