बिंदकी: जोनिहा कस्बे से चोरी की गई विक्की गाड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को विक्की गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के जोनिहा में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को लक्ष्मी नारायण के घर के बाहर उनकी विक्की गाड़ी खड़ी थी। बुधवार की सुबह देखा कि विक्की चोरी हो चुकी है। सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। आरोपी धर्मेंद्र उम्र 27 वर्ष निवासी जोनिहा को विक्की के साथ गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दिन में 11:30 बजे न्यायालय भेजा गया।