लोहरदगा: सेवा भारती के 210वें सप्ताह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 57लोगों ने कराया जांच,योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
सामाजिक संगठन सेवा भारती द्वारा लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 210वें सप्ताह के अंतर्गत रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हुए शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी तथा मुकेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित