शिवहर: शिवहर व्यवहार न्यायालय ने महिला की हत्या के मामले में 6 आरोपी को 10 साल की सुनाई सजा व ₹5000 रुपया का आर्थिक दण्ड लगाया
व्यवहार न्यायालय शिवहर ने पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड नंबर 11 निवासी राम प्रसाद साह की पत्नी बचनी देवी को वर्ष 2019 में शादी समारोह के डीजे बजाने पर हुई विवाद को लेकर फरसा से काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में व्यवहार न्यायालय ने साक्ष्य एवं गवाह के आधार पर छह आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है और ₹5000 का आर्थिक दंड लगाई है।