मंझनपुर: मंझनपुर में बैठक में डीएम ने राजस्व वसूली में सुस्ती पर फटकार लगाई, भू-माफियाओं पर कड़ा प्रहार के निर्देश दिए
कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए और इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर तेजी लाई जाए।