सलोन: दिलावलपुर गांव के ग्रामीण बदहाल मार्ग से परेशान, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
28:9:2026 को 9:00 सुबह डीह ब्लॉक के दिलावलपुर गांव के ग्रामीण बदहाल मार्ग से परेशान। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से गांव का मुख्य मार्ग बदहाल है। मार्ग की समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की गई। लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हुआ। समस्या का निदान न होने से परेशान ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन।