कानपुर: विनायकपुर में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में 15 वर्षीय कक्षा 9वीं के छात्र दिव्यांश कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।एसीपी कल्याणपुर ने मंगलवार रात 10:00 बजे बताया कि स्कूल से लौटने के बाद छात्र द्वितीय मंजिल पर अपने कमरे में गया था जहां उसने फांसी लगाई।परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।