कोंडागांव: बुनागांव की छात्रा मुस्कान कौशिक ने 10वीं में 90.50% हासिल कर स्कूल का बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुनागांव की छात्रा मुस्कान कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मुस्कान कौशिक, पिता रविंद्र कौशिक एवं माता भावदाई कौशिक की पुत्री हैं।