🌧️ जिमखाना के नजदीक मुख्य नाले पर लगाए जा रहे स्क्रीनिंग जाल का आज निरीक्षण किया।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां नालों का पानी अंडरग्राउंड नालों व सीवरेज में जाता है, वहां स्क्रीनिंग जाल लगाए जाएं। बारिश के दौरान सफाईकर्मी लगातार तैनात रहेंगे, ताकि कचरा तुरंत हटे और जल निकासी सुचारू बनी रहे।
हमारा लक्ष्य— जलभराव मुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित यमुनानगर। 💧
Ambala, Ambala | Jul 24, 2026