फरेंदा: दीपावली-छठ पर अतिक्रमण व पटाखा नियमों का सख्त पालन अनिवार्य
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सड़क पर अतिक्रमण बंद करेंगे, केवल निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगेंगी, पटाखा विक्रेताओं के लिए वैध लाइसेंस जरूरी है। बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इस आदेश का पालन तुरंत करें ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हों।