सिंघेश्वर: महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर मनाया गया पंचायत विकास दिवस
सिंहेश्वर प्रखंड स्थित रामपट्टी ग्राम पंचायत में रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'महिला हितैषी ग्राम पंचायत' रही। कार्यक्रम में विधायक रमेश ऋषिदेव ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना पंचायत का समग्र विकास संभव नहीं है। इस दौरान जीविका, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी विभाग ने महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी