खेत में पानी जाने को लेकर विवाद, तमंचे से हवाई फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
📍 कौशांबी।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदनापुर गांव में खेत की सिंचाई के दौरान पाइप से पानी बहने को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को गांव निवासी मंतोष कुमार सरोज ने शिकायत दी थी कि विवाद के दौरान अमिरसा गांव निवासी राम अभिलाष शुक्ला पुत्र कैलाश नाथ शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग की और धमकी दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंदापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
📢 सवाल जनता से: खेत में पानी जाने जैसे मामूली विवाद में तमंचे का इस्तेमाल करना कितना गंभीर मामला है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
👍 ख�
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 17, 2026