चौथे चरण में सोमवार को हुए बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के खोदावंदपुर में आधी आबादी महिलाओं का उत्साह पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखा गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से ही प्रखंड क्षेत्र के कुल 57 बूथों पर मतदान कार्य शुरू हुआ।