राघोगढ़: रघुनाथपुरा में पार्वती नदी से रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त
Raghogarh, Guna | Apr 12, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में राघोगढ़ ब्लॉक के रघुनाथपुरा पार्वती नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर 12 अप्रैल को खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। जिला खनिज अधिकारी ने बताया, शिकायत पर टीम पहुंची, कुछ लोग पार्वती नदी में ट्रैक्टर ट्राली से रेत का अवैध उत्खनन करते देखे गए, जो भाग निकले। तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर मकसूदनगढ़ थाना में रखे गए है, कार्यवाही जारी है।