सदर: हजरतगंज क्षेत्र से पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹3673 बरामद
Sadar, Lucknow | Apr 7, 2026 आज मंगलवार की शाम 6:30 बजे लगभग पुलिस द्वारा चार टप्पे वालों को गिरफ्तार किया गया। तो पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति को साइकिल से टक्कर मार कर उसकी जेब से ₹50000 निकाल लिए गए थे। जब उसकी शिकायत पुलिस से की गई। तो पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3673 रुपए बरामद किए हैं।