ऊंचाहार: ऊँचाहार में नवागंतुक एबीएसए का बेसिक शिक्षक संघ ने किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया
अभी हाल ही में ऊँचाहार की खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह का तबादला सलोन ब्लाक के लिए किया गया, लालगंज से आये राजीव कुमार ओझा को ऊँचाहार खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवागंतुक एबीएसए का बेसिक शिक्षक संघ द्वारा माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर स्वागत व सम्मान किया गया।एबीएसए ने कहा कि शिक्षकों से सामंजस्य स्थापित कर व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा