ग्यारसपुर: एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी, 1500 लोगों को पुलिस ने किया साइबर अलर्ट
साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए विदिशा ग्यारसपुर बासौदा सहित सभी तहसीलों में पुलिस का सेफ क्लिक 2.0 अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे दिन जिलेभर के स्कूलों, बाजारों, बस स्टैंडों, ग्राम चौपालों और शासकीय संस्थानों में करीब 1200 से 1500 लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड से बचने की सलाह दी ।