बालाघाट: बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नवेगांव में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत, ससुर घायल
बालाघाट जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे 26 वर्षीय युवक की खड़े ट्रक से बाइक टकराने के बाद मौत हो गई, जबकि उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सरेखा निवासी आकेश धुपे (26) अपने ससुर बीनाराम मात्रे के साथ