निघासन: निघासन कोतवाली क्षेत्र के चुराटांडा गांव में दावत के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चुरा टांडा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रतिराम ने आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। बताया है बीते 15 मार्च 2025 को विशाल सिंह पड़ोसी मुकेश सिंह पुत्र मुन्ना सिंह के घर दावत में गया था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर अरुण, हरिओम ,अशोक व मुकेश सिंह ने पीड़ित की पिटाई कर दी थी।