बहराइच: पेटरहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटरहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।