भोगांव: बिछवा पुलिस ने 62 मुकदमे से संबंधित मालों के निस्तारण के तहत 79,500 रुपये कीमत की 1,325 लीटर अवैध शराब को किया नष्ट
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं माल निस्तारण अभियान के तहत बिछवा पुलिस ने 62 मुकदमा संबंधित मालों के निस्तारण के तहत 79500 कीमत की 1325 लीटर अवैध शराब को क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में बुधवार की शाम थाने में गड्ढा खुदवाकर शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।