कोल: सिविल लाइन में राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाली महिला ने AMU पर भेदभाव का आरोप लगाया, नियुक्ति रोकने का मामला आया सामने
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। इस बार तीन तलाक पीड़ितो का साथ देने वाली राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का समर्थन किया, इसी वजह से उनकी नियुक्ति रोक दी गई।