कोल: अकराबाद पुलिस ने सिकन्दरपुर के पास एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा एक शातिर अभियुक्त रजनेश पुत्र अजय पाल सिंह निवासी पहाड़ीपुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ को मय 18 अवैध ट्रेट्रा पैक देशी शराब के साथ सिकन्दरपुर के पास बम्बा की पुलिया से गिरफ्तार किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा संख्या 180/2025 धारा 60(1) आवकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की।