कोल: शाहजमाल में दिव्यांग युवक ने SSP से न्याय की गुहार लगाई, कहा- दबंग पैसे मांगते हैं, मना करने पर की मारपीट
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 अलीगढ़ के थाना शाहजमाल इलाके के निवासी एक दिव्यांग युवक ने बुधवार की दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। दिव्यांग मजदूर युवक में कहा साहब वह ढकेल लगाकर 100-200 रुपए रोज कमाता है और उसी से अपना और परिवार का पालन पोषण करता है।वह अपनी ढकेल पर मैगी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है।