शाहबाद: समरानियां के पास NH-27 पर तेज रफ्तार कार हाईवे से नीचे गिरी, महिला समेत तीन लोग घायल
Shahbad, Baran | Aug 23, 2026 समरानियां के पास NH-27 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर एएसआई लालबहादुर और कांस्टेबल मुकेश मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल समरानियां पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।