कलान: ग्राम बढऊ में एक ग्रामीण के घर पर दबंगों ने किया हमला, 2 लोग हुए घायल
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बढऊ में बुधवार साँय लगभग सात बजे जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मालूपुर के एक दर्जन दबंगों ने इको जीप और आधा दर्जन बाइकों से आकर निजामत के घर मे घुसकर फिल्मी स्टाइल में ग्रहस्वामी सहित परिवार के कई लोगों पर चाकुओं से हमलाकर दिया। जिसमें ग्रहस्वामी निजामत व उसके भाई निसार चाकू लगने से घायल हो गये