कलान: तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्राम औरंगाबाद में मतदान बहिष्कार खत्म मतदान हुआ शुरू
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रास्ते में अतिक्रमण हटाने को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया था। करीब 1:00 बजे जलालाबाद के तहसीलदार पैगाम हैदर एवं कलान तहसील के तहसीलदार अजहर अंसारी ने ग्रामीणों के पास पहुंचे। अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई करने व अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देने के बाद मतदान शुरू हो गया