कलान: ग्राम अंटा में पूरी नाली की सफाई करने से मना करने पर दबंगों ने युवक से की मारपीट, 4 पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के गांव अंटा निवासी राजीव कुमार पुत्र रामदास थाने ने आज दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया दिनाँक 13.5.2024 को शाम लगभग 6 वजे को वह अपनी नाली की सफाई कर रहा था।तभी रामऔतार पुत्र हरीराम,सकटे पुत्र मलिखान, ओमवीर पुत्र अमरसिंह, परजीव पुत्र रामलडैते निवासी ग्राम अंटा ने कहा कि पूरी नाली साफ करो। जव मैने मना किया तभी पीट दिया.।