कलान: जरियनपुर मिर्जापुर मार्ग की पुलिया के पास से चोरी व लूट की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर पुलिस ने आज जरियांपुर मिर्जापुर स्टेट हाईवे की पुलिया के पास से तीन अभियुक्तगण भिखारी पुत्र अतर सिंह,महेन्द्र उर्फ रविन्द्र पुत्र लालाराम व सिकन्दर उर्फ रविन्द्र पुत्र लालाराम सर्व निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे भी बरामद हुए।