आरा: गड़हनी गोला बाजार स्थित पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक दुकानदार को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 6, 2024 जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गोला बाजार स्थित पुल के समीप मंगलवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली सीने में बाएं तरफ लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।