विदिशा नगर: पुलिस नवआरक्षक भर्ती के चौथे दिन दस्तावेजों की जांच जारी, ASP ने बताया- 101 महिला व 192 पुरुष आरक्षक शामिल
सोमवार दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि वर्ष 2025 की भर्ती मे 293 नव आरक्षक विदिशा जिले को आवंटित हुए हैं। जिनमें 101 महिला और 192 पुरुष आरक्षक शामिल है । पिछले तीन दिनों तक उनका मेडिकल परीक्षण किया गया था अब बायोमैट्रिक परीक्षण दस्तावेजों की जांच का काम किया जा रहा है। उसके लिए एसपी कार्यालय में उन्हें बुलाया गया है।