अनूपपुर: ग्राम पसला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के पसला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, फरियादी भारत लाल राठौर (55) निवासी पसला ने बताया कि उन्होंने खसरा नंबर 9008/2/2 की 27 डिसमिल भूमि को लेकर विवाद हुआ।