हमीरगढ़: विधायक उदयलाल भड़ाना का मंगरोप में जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप मे मांडल विधानसभा क्षेत्र से विधायक उदयलाल भड़ाना के 49वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगरोप मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा के नेतृत्व में खाती खेड़ा स्थित श्री कृष्ण गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौ माता को गुड़ एवं हरे चारे का भोग लगाकर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता उपस्थित थे।