बिहार में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण
बिहार में बाढ़ संकट को देखते हुए आंध्र प्रदेश स्थित श्री मुरली मोहना बॉयल्ड एंड रॉ राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं सूद चैरिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बेगूसराय जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
श्री मुरली मोहना ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर चिंता वीरा राघवा रेड्डी ने राहत वितरण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का संदेश दिया।
इस राहत अभियान के दौरान सूद चैरिटी फाउंडेशन के फाउंडर एवं अभिनेता सोनू सूद, श्री मुरली मोहना ग्रुप के डायरेक्टर पांडु रंगा रेड्डी एवं नॉर्थ-ईस्ट रीजनल हेड चंदन सिंह उपस्थित रहे। टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री वितरित कर उनके साथ संवेदना और सहयोग का संदेश साझा किया।
इस अवसर पर श्री मुरली मोहना ग्रुप के डायरेक्टर पांडु रंगा रेड्डी ने बिहार में आई अचानक बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुरली मोहना ग्रुप का बिहार से लगभग तीन दशकों से गहरा व्यावसायिक एवं सामाजिक जुड़ाव रहा है। बिहार के लोगों के साथ हमारा यह संबंध आगे भी निरंतर बना रहेगा। जरूरत के समय हम अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग और सहायता प्रदान करते रहेंगे।