टीकमगढ़: जनपद में घोटाला: नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियों के फर्जी बिल, आवेदक ने कलेक्टर से लगाई गुहार
जिला जनपद पंचायत मे भ्रष्टाचार और नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत करने का गंभीर मामला सामने आया है मनरेगा विभाग के एक लेखाधिकारी पर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने करीबी व्यक्ति की निजी गाड़ी को बिना किसी वैघ प्रक्रिया के विभाग मे अटैच करने और हर महीने फर्जी बिल लगाकर भुगतान करने के गंभीर आरोप लगे मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर से की गई है