प्रयागराज: प्रयागराज में टीबी रोग के मरीजों की खोज के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान, टीम घर-घर जाकर मरीजों को करेगी चिन्हित
प्रयागराज में टीबी यानी छय क्षय रोग के मरीजों की खोज के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। 100 दिवसीय अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम मरीजों को चिन्हित करेगी।मरीज में टीबी बीमारी है या नहीं यदि टीबी होने की पुष्टि होती है तो तत्काल इसका इलाज शुरू होगा। जिला छह रोग अधिकारी डॉक्टर परवेज़ अख्तर ने आज बृहस्पतिवार को करीब 6:00 बताया कि अभियान के लिए टीमे लगा दी गई है।