होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में आरटीओ ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए
जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवाचार प्रोजेक्ट सुरक्षा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक RTO ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर उपार्जन कार्य मे लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए।अभियान के दौरान करीब 50ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए।