पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में रावण दहन के लिए 80 फीट ऊंचा रावण बनकर तैयार, खड़ा करने की तैयारी जारी
विजयादशमी पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध का नजारा इस बार और भी भव्य होने वाला है. दशहरा पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 80 फीट ऊंचा बनाया गया है. इसके साथ ही कुंभकरण 75 फीट और मेघनाथ 70 फीट के पुतले के रूप में खड़े होंगे.