पटना ग्रामीण: पटना सिटी में सौरव हत्याकांड पर आधारित झांकी से लोगों को किया गया जागरूक
पटना सिटी में एक दुर्गा पूजा पंडाल में यूपी के मेरठ निवासी सौरव हत्याकांड की झांकी बनाई गई। झांकी के माध्यम से अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया गया। इस संबंध में बुधवार की दोपहर 3 बजे आयोजकों ने बताया कि इस झांकी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि समाज में अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता फैले और लोग एकजुट होकर इसके विरुद्ध आवाज़ उठा सकें।