पटना ग्रामीण: पटना: अश्विनी चौबे ने कहा, प्रशांत किशोर के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देना चाहिए
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हत्या का आरोपी बताया था। इसे लेकर जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से सवाल पूछा गया तो बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को इस मामले को देखना चाहिए और अगर यह आरोप गलत है तो मानहानि का मुकदमा भी करना चाहिए।