पटना ग्रामीण: पटना में ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारी, बच्चे की मौत, एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी
बिहटा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बुधवार दोपहर 3:08 पर एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।